अमेठी/वीरेन्द्र सिंह
जनपद अमेठी में ईद-उल-अजहा का त्योहार शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। जिलाधिकारी श्री संजय चौहान एवं पुलिस अधीक्षक श्रीमती अपर्णा रजत कौशिक ने जिले में भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा लिया और ईद की नमाज को सकुशल संपन्न कराने में सक्रिय भूमिका निभाई।
कस्बा जायस में दोनों अधिकारियों ने स्थानीय धर्मगुरुओं, मस्जिदों के इमामों एवं मौलानाओं से मुलाकात कर संवाद किया। उन्होंने समुदाय से अपील की कि त्योहार को आपसी मेल-जोल, शांति एवं भाईचारे के साथ मनाएं और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। इस अवसर पर ड्यूटी में तैनात सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता बरतने और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने यह सुनिश्चित किया कि कहीं भी कानून-व्यवस्था भंग न हो और जनसुरक्षा सर्वोपरि रहे।
इस मौके पर उपजिलाधिकारी तिलोई श्री अमित सिंह, क्षेत्राधिकारी तिलोई श्री अजय कुमार सिंह सहित अन्य प्रशासनिक व पुलिस अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।
जिले के नागरिकों ने भी प्रशासन का सहयोग करते हुए त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाया, जिससे अमेठी में गंगा-जमुनी तहज़ीब की खूबसूरत मिसाल एक बार फिर देखने को मिली।
Author: Harshit Shrivastav
Sahara jeevan newspaper





