हमीरपुर-महोबा डिपो को मिलीं महिला संविदा परिचालक, अब महिलाएं चलाएंगी रोडवेज बसें

SHARE:

महोबा।अभिनय सिंह चंदेल उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के महोबा डिपो में अब महिलाओं की भागीदारी बढ़ने जा रही है। रोडवेज डिपो को पहली बार 31 महिला संविदा परिचालक मिली हैं, जिन्हें 15 दिन के प्रशिक्षण के बाद बसों के संचालन की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। यह कदम प्रदेश में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक अहम पहल माना जा रहा है।

दो महीने पहले परिवहन निगम ने महिलाओं से संविदा आधार पर परिचालक बनने के लिए आवेदन मांगे थे। इसके तहत चित्रकूटधाम मंडल, बांदा में एक विशेष भर्ती मेला आयोजित किया गया था। इस मेले में 500 से अधिक महिलाओं ने आवेदन किया, जिसमें से 31 महिलाओं का चयन किया गया।

परिवहन निगम के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक धर्णेंद्र कुमार चौबे ने बताया कि चयनित महिलाओं को 15 दिन का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के उपरांत उन्हें बस संचालन की जिम्मेदारी दी जाएगी। आने वाले समय में और भी महिला परिचालकों की तैनाती की जाएगी।

चयनित महिला परिचालकों की सूची:

आकांक्षा, पूजा देवी, नताशा, अनीता, लज्जावती, अंजली, ईशा अहिरवार, आरती, नम्रता वर्मा, बबली कुमारी, अंजना देवी, एकता, कविता, विमला, शशि, रोशनी, पूनम, अंजलि देवी, विधि, सफीना खातून, साधना, नीलम, अभिलाषा, हेमा गुप्ता, दामिनी, पूजा, अप्सरा खातून, शिवानी, अंशिता, शोभना और रजनी।

महिलाओं को मिलेगी नई पहचान

यह पहल न सिर्फ महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराएगी, बल्कि समाज में उनके आत्मनिर्भर और मजबूत छवि को भी उजागर करेगी। अब महोबा और हमीरपुर की सड़कों पर महिलाएं भी रोडवेज की वर्दी में नजर आएंगी और यात्रियों की सेवा करेंगी।

 

Harshit Shrivastav
Author: Harshit Shrivastav

Sahara jeevan newspaper

Leave a Comment

Pelli Poola Jada Accessories
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई