राष्ट्रीय सेवा संघ ने 448 जरूरतमंदों को वितरित किया पौष्टिक भोजन

SHARE:

सुल्तानपुर: भीषण गर्मी के बीच राष्ट्रीय सामाजिक सेवा संघ के स्वयंसेवकों ने निःस्वार्थ भाव से सेवा का परिचय देते हुए गुरुवार को 448 जरूरतमंदों को गर्म, ताजा और पौष्टिक भोजन वितरित किया। यह सेवा कार्य संघ के अध्यक्ष मेराज अहमद खान के समन्वय में स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, जिला चिकित्सालय और रेलवे स्टेशन परिसर में सफलतापूर्वक संचालित हुआ। तेज धूप और उमस भरे मौसम के बावजूद संघ के स्वयंसेवकों ने अपनी सेवा भावना को बरकरार रखते हुए किसी प्रकार की बाधा नहीं आने दी। संघ के मार्गदर्शक निजाम खान ने बताया कि भोजन में अरहर की दाल, मौसमी सब्जी, रोटी और चावल से युक्त संतुलित थाली तैयार की गई थी।

मेडिकल कॉलेज परिसर में कुल 301 मरीजों, तीमारदारों और जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराया गया, वहीं रेलवे स्टेशन पर 147 यात्रियों और असहाय लोगों को भी यह सेवा प्रदान की गई। इस निःशुल्क भोजन वितरण कार्यक्रम से संघ की सेवा भावना और सामाजिक प्रतिबद्धता एक बार फिर स्पष्ट हुई।

राष्ट्रीय सेवा संघ ऐसे ही सेवा कार्यों के माध्यम से समाज के वंचित और जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाने का संकल्प लेकर आगे बढ़ रहा है।

 

Harshit Shrivastav
Author: Harshit Shrivastav

Sahara jeevan newspaper

Leave a Comment

Pelli Poola Jada Accessories
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई