पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने ली परेड की सलामी, व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

SHARE:

रायबरेली | रिपोर्ट – अजय द्विवेदी / राकेश द्विवेदी शुक्रवार को रायबरेली के पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित साप्ताहिक परेड की सलामी ली और परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परेड में शामिल सभी पुलिसकर्मियों को साफ-सुथरी वर्दी धारण करने तथा नियमानुसार टर्नआउट मेंटेन रखने के निर्देश दिए। परेड के उपरांत पुलिस अधीक्षक ने क्वार्टर गार्द, आर्मरी, स्टोर, कैन्टीन, परिवहन शाखा, यातायात कार्यालय, यूपी 112 पीआरवी, मेस, बैरक, एवं आवासीय परिसर समेत विभिन्न शाखाओं का सूक्ष्मता से निरीक्षण किया। उन्होंने रजिस्टरों का अवलोकन करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

डॉ. यशवीर सिंह ने आगामी जेटीसी/आरटीसी प्रशिक्षण के दृष्टिगत बैरकों की साफ-सफाई, मूलभूत सुविधाओं तथा व्यवस्थापन का भी गहन निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को उचित व्यवस्थाओं के लिए आवश्यक निर्देश प्रदान किए।

इस अवसर पर अर्दली रूम के माध्यम से पुलिसकर्मियों से संवाद करते हुए उन्होंने अनुशासन, शारीरिक फिटनेस और सेवा भाव को प्राथमिकता देने पर बल दिया।

 

Harshit Shrivastav
Author: Harshit Shrivastav

Sahara jeevan newspaper

Leave a Comment

Pelli Poola Jada Accessories
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई