नगर पालिका चरखारी की वसूली पर सख्त हुईं डीएम गजल भारद्वाज, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

SHARE:

महोबा, उत्तर प्रदेश जिलाधिकारी गजल भारद्वाज की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में कर एवं करेतर राजस्व की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस दौरान जिलाधिकारी ने नगर पालिका चरखारी की वसूली में कमी पर नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों को चेतावनी देते हुए निर्देश दिए कि शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप 100% वसूली सुनिश्चित की जाए।

बैठक में उन्होंने डिप्टी कमिश्नर वाणिज्य कर, एआरटीओ, खनिज अधिकारी सहित नगर पालिका व नगर पंचायतों को वसूली के आंकड़े सुधारने और रजिस्ट्रेशन बढ़ाने के निर्देश दिए। विद्युत विभाग को विशेष अभियान चलाकर बड़े बकायेदारों से बकाया राशि की वसूली करने और जनपद में कैंप लगाकर राजस्व संग्रह बढ़ाने का आदेश दिया गया।

डीएम ने सिंचाई विभाग को निर्देशित किया कि डैम, नदी और तालाबों के किनारे अवैध कब्जों को तुरंत हटवाया जाए।

डीएम गजल भारद्वाज ने स्पष्ट कहा: > “लक्ष्य के अनुरूप राजस्व वसूली न करने वाले अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करना सभी विभागों की जिम्मेदारी है।”

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी हरेंद्र कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) राम प्रकाश, उपजिलाधिकारी सदर जितेंद्र सिंह, उपजिलाधिकारी कुलपहाड़ अनुराग प्रसाद, उपजिलाधिकारी चरखारी डॉ. प्रदीप कुमार सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

#महोबा #नगरपालिका #गजलभारद्वाज #राजस्ववसूली #चरखारी #UPNews

Harshit Shrivastav
Author: Harshit Shrivastav

Sahara jeevan newspaper

Leave a Comment

Pelli Poola Jada Accessories
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई