बकरीद के मद्देनजर SDM मंजुला मयंक ने बल्दीराय में धार्मिक स्थलों का निरीक्षण किया

SHARE:

बल्दीराय, सुल्तानपुर | बल्दीराय उपजिलाधिकारी (SDM) मंजुला मयंक ने आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

SDM के साथ थाना प्रभारी बल्दीराय नारदमुनि व पुलिस बल भी मौजूद रहा। निरीक्षण के दौरान ईदगाह पटैला, इसौली, इब्राहिमपुर, नन्दौली सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थलों का भ्रमण किया गया।

👉 महत्वपूर्ण तथ्य:

बल्दीराय थाना क्षेत्र में 17 स्थानों पर बकरीद की नमाज़ अदा की जाएगी। सभी स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

इस अवसर पर तहसीलदार बल्दीराय देवानंद तिवारी व स्थानीय चौकी इंचार्ज भी मौजूद रहे। प्रशासन द्वारा साफ संदेश दिया गया है कि किसी भी तरह की अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी नागरिकों से त्योहार को मिल-जुलकर मनाने की अपील की गई है।

📢 प्रशासन की अपील:

जनता से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई है। त्योहार के दौरान किसी भी असामाजिक तत्व की गतिविधि पर तुरंत प्रशासन को सूचित करने की भी सलाह दी गई है।

 

 

Harshit Shrivastav
Author: Harshit Shrivastav

Sahara jeevan newspaper

Leave a Comment

Pelli Poola Jada Accessories
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई