महोबा l
पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह के कुशल निर्देशन में जनपद में सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने, सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने तथा यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से यातायात पुलिस द्वारा सतत जागरूकता एवं सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
मंगलवार को प्रभारी यातायात सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में यातायात पुलिस टीम द्वारा विशेष अभियान संचालित किया गया। अभियान के दौरान आमजन को यातायात नियमों के पालन हेतु जागरूक किया गया तथा नियमों की अनदेखी करने वाले वाहनों के विरुद्ध सीज एवं चालान की कार्यवाही की गई।यातायात पुलिस टीम द्वारा लोगों से अपील की गई कि वे वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट, सीट बेल्ट जैसे सुरक्षा मानकों का पालन करें और अन्य नियमों का गंभीरता से अनुपालन करें। पुलिस टीम द्वारा वाहन चालकों को संदेश दिया गया कि सड़क पर सुरक्षित चलना न केवल स्वयं के लिए, बल्कि दूसरों की सुरक्षा के लिए भी अत्यंत आवश्यक है। अपील की है कि कृपया यातायात नियमों का पालन करें, जल्दबाज़ी में जान जोखिम में न डालें, स्वयं का व अपने परिजनों का जीवन सुरक्षित रखें।
Author: Harshit Shrivastav
Sahara jeevan newspaper





