रत्नेश उपाध्याय।अम्बेडकरनगर ।
पुलिस अधीक्षक अम्बेडकरनगर केशव कुमार अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी हरेंद्र कुमार के निर्देश पर
आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्द पूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से सम्मनपुर थाना सभागार में शांति समिति की एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सीओ सिटी देवेंद्र मोर्य प्रभारी निरीक्षक सम्मनपुर जयप्रकाश सिंह यादव ने सफाई को लेकर स्पष्ट निर्देश दिए कि बकरीद पर्व से पहले नगर में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चुस्त-दुरुस्त होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सफाईकर्मियों की एक अलग टीम बनाकर उनका मोबाइल नंबर सूचीबद्ध किया जाए, ताकि किसी भी आपात स्थिति में उनसे तुरंत संपर्क किया जा सके। सीओ सिटी देवेंद्र मोर्या प्रभारी निरीक्षक सम्मनपुर जयप्रकाश सिंह यादव ने निर्देश देते हुए कहा कि बकरीद पर कुर्बानी के बाद उत्पन्न मलबे को केवल निर्धारित स्थलों पर ही निस्तारित किया जाए। उन्होंने सख्ती से कहा कि किसी भी स्थिति में सार्वजनिक स्थलों पर कुर्बानी न की जाए। यदि किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न होती है तो नागरिक तत्काल प्रशासन को सूचित करें।
बैठक में प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश सिंह यादव उपनिरीक्षक धीरज कुशवाहा हेड कांस्टेबल अवधेश मौर्य आदित्य मौर्य प्रवीण सिंह अजीत सिंह सुधीर यादव मयंक गुप्ता अतुल सिंह यादव मुंशी व शांति समिति सदस्य एवं पत्रकार मोहम्मद रजा हैदर समाजसेवी प्रधान रुस्तमपुर अशरफ पट्टी अमरजीत प्रधान लालपुर अरविंद वर्मा प्रधान बब्लू खान मोहम्मद शरीफ प्रधान सिकंदरपुर मोहम्मद नसीम, गुड्डू बीडीसी, व्यापारी उपस्थित रहे। सभी ने सामूहिक रूप से त्योहार को आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाने की अपील किया।
Author: Harshit Shrivastav
Sahara jeevan newspaper





