खीरी चौकी पर कानून व्यवस्था को लेकर भारी साधना यादव का शक्ति प्रदर्शन, देर रात दुकानों पर मारी छापेमारी

SHARE:

मोहम्मद असलम।लखीमपुर खीरी: कस्बा खीरी में कानून व्यवस्था को सख्ती से लागू करने के उद्देश्य से खीरी चौकी पर तैनात तेजतर्रार महिला उपनिरीक्षक साधना यादव ने रविवार की रात अपनी टीम के साथ शक्ति प्रदर्शन करते हुए नगर में देर रात तक खुली रहने वाली दुकानों और वहां जुटने वाले जमावड़े पर सख्त रुख अपनाया। देर रात खुद गश्त पर निकलीं उपनिरीक्षक साधना यादव ने नगर के विभिन्न इलाकों में पहुंचकर कई दुकानों पर छापेमारी की और निर्धारित समय के बाद दुकानें खुली रखने पर दुकानदारों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि तय समय के बाद कोई भी दुकान खुली मिली तो संबंधित व्यक्ति पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा, “कस्बे में किसी भी प्रकार की अराजकता और अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। चौकी क्षेत्र में हाल के दिनों में असामाजिक तत्वों की बढ़ती गतिविधियों को देखते हुए गश्त को और प्रभावी बनाया गया है। यह कार्रवाई विशेष रूप से महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए की जा रही है। उपनिरीक्षक साधना यादव ने दो टूक चेतावनी दी कि छेड़छाड़ या उत्पीड़न जैसे मामलों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा, रास्ते में महिलाओं से बदसलूकी करने वाले शरारती तत्व अब सावधान हो जाएं। ऐसे लोगों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी ताकि अन्य को भी सख्त संदेश मिले। इस पूरी कार्रवाई में खीरी चौकी के जांबाज सिपाही रजनीश सिंह, दीपक कुमार, अवनीश कुमार, जगदीश प्रसाद यादव और गोविंद पाल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी तत्परता और सहयोग से यह अभियान और भी प्रभावी सिद्ध हुआ स्थानीय नागरिकों ने इस सक्रियता की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार की सतर्कता से क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल बेहतर होगा और आम जनमानस का पुलिस पर भरोसा और भी मजबूत होगा।

Harshit Shrivastav
Author: Harshit Shrivastav

Sahara jeevan newspaper

Leave a Comment

Pelli Poola Jada Accessories
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई