महोबा शहर के परमार मेडीकेयर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के महिला समन्वय की जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें जिला मुख्यालय एवं आसपास के नगरों की महिलाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया महोबा महिला समन्वय की जिला संयोजक का दायित्व डॉ नेहा परमार को दिया गया तथा जिला सहसंयोजक का दायित्व ज्योति सिंह को दिया गया तो वहीं महोबा नगर संयोजक का दायित्व अंशू गुप्ता को नगर सहसंयोजक के रूप में आशी सिंह एवं नेहा सोनी को मनोनीत किया गया।
नवनियुक्त जिला संयोजक डॉ नेहा परमार ने कहा कि महिला समन्वय मुख्य रूप से समाज निर्माण में महिलाओं की सहभागिता बढ़ाने पर बल देता है महिला समन्वय एक ऐसा विषय है जो हमारे समाज के लिए बहुत महत्वपूर्ण है महिलाएं हमारे समाज की आधारशिला हैं और उनकी भूमिका निभाने में समन्वय बहुत जरूरी है महिला समन्वय से हमारा तात्पर्य है महिलाओं के अधिकारों, उनकी सुरक्षा और उनके विकास के लिए काम करना यह सुनिश्चित करना कि महिलाएं समाज में बराबरी का दर्जा प्राप्त करें और उनके साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव न हो l महिला समन्वय के लिए हमें कई क्षेत्रों में काम करना होगा l महिलाओं को शिक्षित करना और उन्हें अपने अधिकारों के बारे में जागरूक करना l महिलाओं के स्वास्थ्य का ध्यान रखना और उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच प्रदान करना l महिलाओं के खिलाफ हिंसा को रोकने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए काम करना l महिलाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करना और उन्हें अपने पैरों पर खड़ा करने में मदद करना महिला समन्वय के लिए हमें समाज में जागरूकता फैलानी होगी और महिलाओं के अधिकारों के लिए लड़ना होगा हमें महिलाओं को सशक्त बनाना होगा और उन्हें अपने जीवन के निर्णय लेने में सक्षम बनाना होगा।
Author: Harshit Shrivastav
Sahara jeevan newspaper





