रिपोर्ट: हरिपाल सिंह, रिपोर्टर — साहारा जीवन
मथुरा। थाना हाईवे क्षेत्र अंतर्गत मासूम नगर में रविवार को जबरन धर्म परिवर्तन कराने का एक और मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही धर्म जागरण समन्वय टीम मौके पर पहुंची, लेकिन टीम को देखते ही धर्म परिवर्तन कराने वाले मुख्य आरोपी भाग खड़े हुए।
धर्म जागरण समन्वय टीम के सह परियोजना प्रमुख राणा विक्रम सिंह ने बताया कि इस क्षेत्र में पिछले काफी समय से धर्म परिवर्तन की गतिविधियां चल रही हैं। कुछ दिन पूर्व भी इसी स्थान पर ईसाई धर्म अपनाने के नाम पर एक मामला सामने आया था, जिसमें आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया था।
टीम के अनुसार, भोले-भाले लोगों को प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन के लिए लाया गया था। टीम के मौके पर पहुंचते ही अफरा-तफरी मच गई और भीड़ इधर-उधर भागने लगी।
थाना हाईवे प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही ने जानकारी दी कि जैसे ही सूचना मिली, पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची, लेकिन वहां कोई व्यक्ति नहीं मिला। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
घटनास्थल पर धर्म जागरण समन्वय टीम के कई सदस्य मौजूद थे, जिनमें विभाग सह संयोजक विजय गुर्जर, महानगर संयोजक बलराम, महानगर सह संयोजक गिरीश राजपूत, श्री जी नगर संयोजक विनोद ठाकुर सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।
👉 संपर्क में रहिए ‘साहारा जीवन’ के साथ — आपकी हर खबर, आपकी अपनी आवाज़।
📞 विज्ञापन व समाचार के लिए संपर्क करें: 7275258705
Author: Harshit Shrivastav
Sahara jeevan newspaper





