रिपोर्ट: हरिपाल सिंह, रिपोर्टर वृंदावन।
लक्ष्मण शहीद स्मारक भवन में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन (उपजा) वृंदावन इकाई द्वारा हिंदी पत्रकारिता दिवस बड़े ही गरिमामय माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम में साधु-संतों, समाजसेवियों एवं पत्रकारों ने शिरकत कर पत्रकारिता के सामाजिक सरोकारों और दायित्वों पर गंभीर विमर्श किया। कार्यक्रम की शुरुआत गांधी पार्क स्थित गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। तत्पश्चात लक्ष्मण शहीद स्मारक भवन में संतों ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।
पत्रकार की भूमिका पर हुई संगोष्ठी
“पत्रकार की भूमिका एवं उसके दायित्व” विषय पर आयोजित संगोष्ठी में सी एक्सप्रेस के संपादक एवं अमर उजाला के वरिष्ठ पत्रकार राजीव दधीचि ने मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज के समय में पत्रकारिता को सजग, निर्भीक, निष्पक्ष और जनहितकारी बनाए रखने की आवश्यकता है। उन्होंने पत्रकारिता के राजनीतिकरण और व्यवसायीकरण पर चिंता जताई।
संतों और प्रबुद्धजनों ने रखे विचार
चतु: संप्रदाय के महंत फूलडोल बिहारी महाराज, सुतीक्ष्ण दास महाराज, डॉ. सत्यानंद सरस्वती, मोहिनी बिहारी शरण महाराज, चंद्रमा दास महाराज, सुंदर दास महाराज, लाडली शरण महाराज सहित कई संतों व सामाजिक चिंतकों ने अपने विचार रखे।
वरिष्ठ पत्रकारों को किया गया सम्मानित
कार्यक्रम में दिवंगत पत्रकारों की स्मृति में पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मानित किया गया। चंद्र प्रताप सिकरवार को स्व. त्रिलोकी नाथ आचार्य की स्मृति में रामकुमार रौतेला को स्व. कृष्ण गोपाल गुप्ता की स्मृति में डॉ. विनोद बनर्जी को स्व. डॉ. कृष्णा शर्मा की स्मृति मेंजगदीश शर्मा गुरुजी को स्व. कृष्ण चंद्र अग्रवाल की स्मृति में महेश भारद्वाज (संपादक, वृंदावन इंसाफ) को स्व. विवेकानंद घोष की स्मृति में सम्मानित किया गया।
मेधावी छात्रा को मिला सम्मान
स्व. अरुण यादव की स्मृति में उनकी पत्नी नीरू यादव द्वारा हनुमान प्रसाद धानुका विद्यालय की छात्रा गौरी गर्ग, जो इंटरमीडिएट परीक्षा में जिले की टॉपर रहीं, को स्मृति चिन्ह व नगद राशि देकर सम्मानित किया गया।
उपस्थित प्रमुख पदाधिकारी
इस अवसर पर उपजा वृंदावन इकाई के संरक्षक अनुपम आचार्य, अध्यक्ष प्रमेंद्र अस्थाना, महामंत्री पुनीत शुक्ला, संगठन मंत्री कल्लू वर्मा, कोषाध्यक्ष महेश गोस्वामी, उपाध्यक्ष सुभाष गोस्वामी, मीडिया प्रभारी शुभम शर्मा, मंत्री राहुल ठाकुर, प्रचार मंत्री रघुवीर बघेल, कार्यालय प्रभारी मनमोहन गौड़, सहित विपिन पाराशर, पवन गौतम, अंशु गौड़, अशोक अग्रवाल, विनीत मिश्रा, आनंद शर्मा, विकास अग्रवाल, कपिल शर्मा, लाखन तोमर, राजा तिवारी, अभिषेक शर्मा, वैभव भारद्वाज, जहिर आलम, विनीत उपाध्याय, बांके शर्मा, सोनू पाठक, लक्ष्मण सिंह आदि मौजूद रहे।
इस आयोजन ने पत्रकारिता के प्रति सामाजिक संवेदनशीलता और सम्मान की भावना को और अधिक गहरा किया।
Author: Harshit Shrivastav
Sahara jeevan newspaper





