राज्य आयोग के उपाध्यक्ष बने राजीव रंजन प्रसाद

SHARE:

जितेन्द्र कुमार सिन्हा, पटना, (बिहार), 30 मई, 2025 ::

बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना निर्गत कर ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस के ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद को उच्च जातियों के विकास के लिए राज्य आयोग, बिहार, पटना के उपाध्यक्ष बनाया गया है। उक्त जानकारी ग्लोबल उपाध्यक्ष सह बिहार प्रदेश अध्यक्ष सह संपादक घटना चक्र टाइम्स दीपक अभिषेक ने दी।

उन्होंने बताया कि श्री राजीव रंजन प्रसाद को राज्य सरकार ने उपाध्यक्ष के पद पर प्रभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्षों के लिए नियुक्त किया है। इस नियुक्ति को लेकर जीकेसी सहित बिहार के कायस्थ समुदाय में खुशी की लहर है। उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

दीपक अभिषेक ने बताया कि ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस ने राजीव रंजन प्रसाद को उपाध्यक्ष पद पर आसीन करने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नितिश कुमार के प्रति तहे दिल से आभार व्यक्त किया है।

उन्होंने बताया कि उन्हें बधाई देने वालों में jksinha.in के संपादक जितेन्द्र कुमार सिन्हा, वरिष्ठ अधिवक्ता संजय कुमार सिन्हा, जीकेसी के संजीव कुमार, सुशील कुमार श्रीवास्तव, अनिल दास, राकेश मणि, दिवाकर रविश, सुभाषिनी स्वरूप, शशि भूषण कर्ण, नंदा कुमारी, प्रमोद सिन्हा, अमित प्रकाश, राकेश कुमार, आशुतोष ब्रजेश, सरोज सिन्हा, आलोक वर्मा, निलेश वर्मा, नवीन कुमार, अरविंद कुमार, हर्षवर्धन, राज जितेन्द्र, धनंजय कुमार, दिवाकर कुमार, रविन्द्र किशोर, कुमार अमिताभ निलेश रंजन, रवि सहाय, कमल किशोर, बिन्दु भूषण प्रसाद, राम कुमार प्रसाद, जीकेसी संगठन सचिव बलिराम श्रीवास्तव और राष्ट्रीय प्रवक्ता मुकेश कुमार सिन्हा उर्फ मुकेश महान प्रमुख थे।

————

Harshit Shrivastav
Author: Harshit Shrivastav

Sahara jeevan newspaper

Leave a Comment

Pelli Poola Jada Accessories
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई