*डीएम व एसपी ने किया जिला कारागार का आकस्मिक निरीक्षण*

SHARE:

सहारा जीवन न्यूज़।प्रेमचंद श्रीवास्तव सुलतानपुर- जिलाधिकारी कुमार हर्ष एवं पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह द्वारा आज जिला कारागार सुलतानपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया इस निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल परिसर, बैरकों, महिला एवं पुरुष बंदियों के अस्पतालों, मेस व्यवस्था एवं साफ-सफाई आदि का विस्तारपूर्वक जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान भोजन की गुणवत्ता की जांच की गई और बीमार कैदियों के लिए चिकित्सा सुविधाओं को बेहतर बनाए रखने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने जेल परिसर की स्वच्छता व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया और उसे और अधिक सुदृढ़ करने के निर्देश दिए।बंदियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं को सुना गया और उनकी शिकायतों के समाधान हेतु मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। साथ ही, जेल में मुलाकात के लिए आने वाले परिजनों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, यह सुनिश्चित करने और कैदियों की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सख्त एवं चाक-चौबंद बनाए रखने के निर्देश भी जेल प्रशासन को दिए गए।

Harshit Shrivastav
Author: Harshit Shrivastav

Sahara jeevan newspaper

Leave a Comment

Pelli Poola Jada Accessories
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई