*शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने नौ सूत्रीय मांगों को लेकर बीएसए और वित्त लेखाधिकारी से की मुलाकात*

SHARE:

सहारा जीवन न्यूज़।प्रेमचंद श्रीवास्तव सुलतानपुर- उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष श्रीमती मालती सिंह के नेतृत्व में विकास क्षेत्र लंभुआ, जयसिंहपुर, बल्दीराय, कुड़वार और कूरेभार के पदाधिकारियों का एक संयुक्त प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपेंद्र गुप्ता और वित्त एवं लेखाधिकारी अमित मोहन मिश्रा से मिला।प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षकों से जुड़ी समस्याओं और मांगों को लेकर नौ सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री गुप्ता ने प्रतिनिधियों को आश्वस्त करते हुए बताया कि चयन वेतनमान के संबंध में शीघ्र ही उच्चाधिकारियों से वार्ता कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।बीएसए ने आधार कार्ड से संबंधित समस्याओं को लेकर बताया कि इस प्रक्रिया को सरल और सहज बनाने के लिए वह मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) की बैठक में प्रस्ताव रखकर समाधान की दिशा में पहल करेंगे।शिक्षक/शिक्षामित्रों के पेंशन विकल्प पत्रों के संबंध में बीएसए ने भरोसा दिलाया कि उच्चाधिकारियों से वार्ता कर शीघ्र निस्तारण कराया जाएगा। शिक्षकों के सत्यापन संबंधी प्रक्रिया भी सतत जारी है और इस संबंध में पत्राचार किया जा रहा है।एफएलएन (FLN) प्रशिक्षण के मुद्दे पर उन्होंने बताया कि बजट आवंटन होते ही कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। वहीं प्रोन्नत वेतनमान के मामले में बताया गया कि ब्लॉक स्तर पर कार्यवाहियां लंबित हैं, जिन्हें मंगवाकर आगे की प्रक्रिया जल्द सुनिश्चित की जाएगी।वित्त एवं लेखाधिकारी श्री अमित मोहन मिश्रा ने अवगत कराया कि 48 जीपीएफ पत्रावलियां अग्रिम भुगतान के लिए भेजी जा चुकी हैं। पेंशन पत्रावलियों में अपर निदेशक कार्यालय द्वारा की गई आपत्तियों को संबंधित बीआरसी पर संशोधन हेतु भेजा गया है और संशोधित पत्रावलियां प्राप्त होते ही पुनः अग्रिम कार्रवाई हेतु भेजी जाएंगी।एनपीएस फाइलों का संशोधन कार्य पूर्ण कर लिया गया है और नई पत्रावलियां भी शीघ्र प्रान आवंटन हेतु भेजी जाएंगी। इसके अतिरिक्त नोशनल वेतन वृद्धि से संबंधित पत्रावलियों का निस्तारण भी शीघ्र सुनिश्चित किया जाएगा।प्रतिनिधिमंडल में लंभुआ अध्यक्ष रणवीर सिंह, कुड़वार अध्यक्ष के.के. सिंह, जयसिंहपुर अध्यक्ष दीपेन्द्र सिंह, बल्दीराय अध्यक्ष वेद प्रताप सिंह, कूरेभार अध्यक्ष अरुण वर्मा, मंत्री वैभव भटनागर, मंत्री जयसिंहपुर शिव नारायण वर्मा, महताब हुसैन, धनंजय, सनत कुमार, आयुष सहित अनेक शिक्षक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Harshit Shrivastav
Author: Harshit Shrivastav

Sahara jeevan newspaper

Leave a Comment

Pelli Poola Jada Accessories
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई