खेत जुताई करा रहे किसान को जहरीले कीड़े ने काटा – मौके पर मौत

SHARE:

चरखारी। बम्हौरी खुर्द गांव में खेत जुताई करा रहे किसान को सर्प ने डस लिया जिससे किसान की तत्काल मौत हो गई परिवार जनों के अनुसार ग्राम बम्हौरी खुर्द निवासी 50 वर्षीय किसान राकेश यादव पुत्र हरचरन जब अपने खेतों में जुताई बखराई करा रहा था तभी अचानक किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया जिससे वह खेत पर ही अचैत होकर गिर पड़ा सांप के डसने से राकेश की हालत खराब होने लगी परिवारजनों द्वारा तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरखारी ले जाया गया जहां डॉक्टर द्वारा मृत घोषित कर दिया मृतक के भाई सुरेश हुमार यादव द्वारा पुलिस व लेखपाल को सूचना दी पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए महोबा भेज दिया लेखपाल ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया राकेश की मौत से पारिवारिक जनों का रो रो कर बुरा हाल है।

Harshit Shrivastav
Author: Harshit Shrivastav

Sahara jeevan newspaper

Leave a Comment

Pelli Poola Jada Accessories
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई