न्यायालय में प्रभावी पैरवी करके लोगों की कानूनी मदद कर रहीं है पूजा ठाकुर 

SHARE:

महोबाl/अभिनय सिंह जिले के ग्राम मक़रबई निवासी एडवोकेट पूजा ठाकुर न्यायालय में प्रभावी पैरवी करके लोगों की कानूनी मदद के साथ- साथ समाजसेवा में भी अग्रणी भूमिका निभा रहीं है l उन्होंने बीते दिनों आजीवन कारावास की सजा के मामले में समय से पूर्व रिहाई कराई है l

कबरई विकासखंड के ग्राम मक़रबई निवासी एवं प्रयागराज हाईकोर्ट की कुशल अधिवक्ता पूजा ठाकुर ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी आदेश पर समय से पूर्व रिहाई के मामले में उन्होंने पैरवी करते हुए ग्राम मक़रबई निवासी कल्लू पाल पुत्र रामसी पाल जो आजीवन कारावास की सजा नैनी जेल में काट रहे थे l उन्होंने जेल में 18 वर्ष 4 माह और 4 दिन की सजा नैनी जेल में काटी जिनको बीते 20 मई को रिहा कराया गया है l

Harshit Shrivastav
Author: Harshit Shrivastav

Sahara jeevan newspaper

Leave a Comment

Pelli Poola Jada Accessories
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई