सहारा जीवन न्यूज़/प्रेमचंद श्रीवास्तव
सुलतानपुर-जिले के प्रतिष्ठित कॉलेज कमला नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (केएनआईटी) के लिए गर्व का क्षण है। देश की दिग्गज **नवरत्न सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम (पीएसयू)** भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) में 5 छात्रों का चयन किया गया है। यह उपलब्धि छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और कैरियर डेवलपमेंट सेल के अथक प्रयासों का ही सुखद परिणाम है। चयनित छात्रों को अधिकतम *12.5 लाख रुपये वार्षिक* का आकर्षक पैकेज दिया जा रहा है। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) एक भारतीय सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी है जो भारतीय सशस्त्र बलों और अन्य क्षेत्रों के लिए इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद और सिस्टम बनाती है।
*इस कैंपस ड्राइव में इलेक्ट्रॉनिक्स व मैकेनिकल के छात्रों का चयन किया गया है।*
🔹आर्या वर्मा (इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी)
🔹अनुराग कुमार (कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग )
🔹शैलेन्द्र कुमार ( कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग )
🔹श्रेयांश दुबे ( कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग)
🔹शिवानी तिवारी (इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी)
*प्रोफेसर प्रभारी प्लेस्मेंट सेल डॉ डी०एल० गुप्ता* और *निदेशक महोदय डॉ आर० के० उपाध्याय* ने चयनित बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस कैंपस ड्राइव को कैरियर डेवलपमेंट सेल द्वारा सुचारू रूप से कार्यान्वित किया गया।
कॉलेज के निदेशक ने संस्थान की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा, “यह चयन केएनआईटी के लिए गर्व का क्षण है। यह न केवल छात्रों की क्षमता का प्रमाण है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि संस्थान छात्रों को उद्योग जगत की मांगों के अनुरूप तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य छात्रों को तकनीकी रूप से मजबूत बनाने के साथ-साथ उन्हें कॉर्पोरेट जगत की चुनौतियों का सामना करने के लिए भी तैयार करना है।”
बीईएल में चयनित छात्रों की उपलब्धि पूरे सुल्तानपुर जिले के लिए गौरव का विषय है। यह साबित करता है कि केएनआईटी छात्र न केवल राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं, बल्कि देश के अग्रणी संस्थानों में भी अपना योगदान दे रहे हैं। यह निश्चित रूप से भविष्य के इंजीनियरों को प्रेरणा देगा और जिले की शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत करेगा।
Author: Harshit Shrivastav
Sahara jeevan newspaper





