बसखारी थाने की पुलिस ने जबरदस्ती करवाया निजी नाली का अवैध निर्माण

SHARE:

रत्नेश उपाध्याय
अम्बेडकरनगर । जिले के बसखारी थाना अंतर्गत बजदहिया पाईपुर में पुलिस की मिली भगत से विपक्षी अरविंद के घर के गन्दे नाली का पानी जगदीश प्रसाद के निजी जमीन में घर के सामने पुलिस ने विपक्षी से मिलकर नाली खोदवा कर जबरदस्ती पक्की नाली का निर्माण करवा दिया जो कि पूरी तरह गलत किया गया। सूत्रों द्वारा बताया गया कि बसखारी थाने के चर्चित हल्का सिपाही कांस्टेबल कृष्ण पाल सिंह (केपी सिंह) आये दिन सुर्खियों में रहते हैं जो उस क्षेत्र जनता को न्याय मिलना मुश्किल हो गया है इतना ही नहीं अवैध नाली निर्माण,हरे पेड़ों का कटान, अवैध मिट्टी खनन का ठीका लेकर काम करवा दिया जाता है। इस घिनौना कृत्य से आम जनता में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा हो रहें। नाली निर्माण के दौरान पीड़िता बसखारी थाने में अपनी आपबीती सुनाई वह अवैध नाली को रुकवाना चाहा तो थानाध्यक्ष द्वारा पीड़ित को बताया गया कि बसखारी थाने में पुलिस की कमी है। कुछ समय बाद चर्चित सिपाही केपी सिंह पहुंचकर खानापूर्ति करते हुए अवैध पक्की नाली पीड़िता के निजी जमीन में निर्माण करवा दिया गया। और इतना ही नहीं विपक्षी द्वारा पीड़िता को तरह-तरह की धमकी व गाली-गलौज भी दिया जा रहा है। जहां पीड़ित काफी डरा व सहमा हुआ है। अब देखना होगा जनपद के तेजतर्रार व ईमानदार पुलिस अधीक्षक केशव कुमार पीड़िता के साथ क्या न्याय करते हैं।

Harshit Shrivastav
Author: Harshit Shrivastav

Sahara jeevan newspaper

Leave a Comment

Pelli Poola Jada Accessories
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई