प्रेमचंद्र श्रीवास्तव सुल्तानपुर
सुल्तानपुर के हसनपुर क्षेत्र में हुसैनी शिया वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आयोजित एक सम्मान समारोह में हाई स्कूल की टॉपर छात्रा अदीबा खुर्शीद को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम की अगुवाई एसोसिएशन के अध्यक्ष हैदर अब्बास खां ने की। इस अवसर पर एसोसिएशन के पदाधिकारी मोहम्मद सकलैन खान, एम.एच. खान, एडवोकेट गौरी, गुलाम अब्बास खां, मुबश्शिर हुसैन उर्फ गुड्डू, मौलाना जीशान हैदर खान, फसी हुल हसन और औन अब्बास ने अदीबा को शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में अदीबा के पिता खुर्शीद अहमद ने सभी अतिथियों और संस्था का आभार व्यक्त किया। इस संबंध में जानकारी हुसैनी शिया वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष हैदर अब्बास खां ने दी।
Author: Harshit Shrivastav
Sahara jeevan newspaper





