प्रभारी मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने शोक संतप्त परिजनों से की मुलाकात, दिलाया न्याय का भरोसा

SHARE:

– प्रेमचंद्र श्रीवास्तव सुल्तानपुर जनपद सुल्तानपुर के भ्रमण पर आए प्रदेश सरकार में प्रभारी मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने हाल ही में सड़क दुर्घटना में मारे गए युवा अधिवक्ता नवीन शुक्ला के परिजनों से मुलाकात की और हरसंभव न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। इस दौरान उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील तिवारी, लंभुआ विधायक सीताराम वर्मा, सदर विधायक राजप्रसाद उपाध्याय एवं गौ रक्षा वाहिनी के प्रदेश प्रभारी सर्वेश कुमार सिंह मौजूद रहे।गौरतलब है कि बीते दिनों अधिवक्ता नवीन शुक्ला अपने पुत्र को स्कूल छोड़ने जा रहे थे, तभी एक बेकाबू युवक द्वारा स्टंट करते हुए तेज रफ्तार कार से टक्कर मार दी गई। इस दर्दनाक हादसे में अधिवक्ता की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी हालत अब भी पीजीआई ट्रामा सेंटर में नाजुक बनी हुई है। प्रभारी मंत्री ने शोकाकुल परिवार से मिलकर गहरा दुःख व्यक्त किया और घायल बच्चे के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने आश्वासन दिया कि पीड़ित परिवार को हर स्तर पर न्याय दिलाया जाएगा। गौ रक्षा वाहिनी के प्रदेश प्रभारी सर्वेश कुमार सिंह ने मंत्री से दोषी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की, साथ ही मौके पर कोई सक्षम अधिकारी न पहुँचने पर नाराजगी जताई। उन्होंने यह भी मांग की कि स्वर्गीय नवीन शुक्ला की पत्नी को सरकारी नौकरी दी जाए, बच्चों की शिक्षा मुफ्त कराई जाए और सरकार द्वारा उनके बेटे का संपूर्ण इलाज कराया जाए। इस मौके पर भाजपा नेत्री मनीषा पांडे, बबीता अखिलेश तिवारी, भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रेखा निषाद, सुभासपा अमेठी जिलाध्यक्ष सतीश मिश्रा, कोऑपरेटिव चेयरमैन योगेंद्र सिंह, सभासद प्रवीण मिश्रा व वरिष्ठ पत्रकार अनुराग द्विवेदी भी उपस्थित रहे।

 

Harshit Shrivastav
Author: Harshit Shrivastav

Sahara jeevan newspaper

Leave a Comment

Pelli Poola Jada Accessories
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई