विधानसभा स्तर में आयोजित हुआ पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन

SHARE:

अमौली फतेहपुर | कस्बे के एक गेस्ट हाउस में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा आयोजित विधानसभा पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन के माध्यम से देश की 17वीं शताब्दी की महान वीरांगना एवं मराठा साम्राज्य की प्रसिद्ध महारानी पुण्य श्लोक अहिल्याबाई होल्कर के द्वारा धर्मार्थ एवं लोक कल्याणकारी कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने एवं लोगों को प्रेरित करने के लिए त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के तहत एकदिवसीय जागरुकता समारोह का आयोजन किया गया मुख्य अतिथि बांदा जनपद के निवर्तमान जिला अध्यक्ष संजय सिंह जिला अध्यक्ष मुखलाल पाल क्षेत्रीय विधायक राजेंद्र सिंह पटेल महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ज्योति प्रवीण जयंती वर्मा समेत बड़ी संख्या में विशिष्ट अतिथियों ने कार्यक्रम में शिरकत कर पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित एवं पुष्पांजलि अर्पित करते हुए नमन किया मंडल अध्यक्ष संतोष गुप्ता साहब सिंह गौतम डॉ राम भक्त वर्मा विवेक अवस्थी समेत क्षेत्रीय पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों का स्वागत किया मुख्य अतिथि संजय सिंह क्षेत्रीय विधायक राजेंद्र सिंह पटेल महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ज्योति प्रवीण जयंती वर्मा ने जन समुदाय को प्रेरित करते हुए बताया कि देश के इतिहास में 17वीं शताब्दी में 1725 में जन्मी महान शिव भक्त तथा न्यायप्रिय पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर के द्वारा देश के प्रसिद्ध शिव मंदिरों काशी विश्वनाथ के मणिकर्णिका घाट ओंकारेश्वर तथा विभिन्न शिव मंदिरों एवं धार्मिक स्थलों कुएं बावड़ी धर्मशाला समेत लोकहित में अनेकों कार्य करने के साथ ही पांच सैकड़ो महिलाओं की सेना खड़ी कर आतताइयों से कड़ा संघर्ष किया इनके पिता का नाम माणिक चंद्र राव से 12 वर्ष की आयु में ही राजा मल्हार राव होलकर ने बहू के रूप में मांग लिया था आयोजित समारोह के दौरान विधायक श्री पटेल एवं अतिथियों ने भाजपा सरकार की उपलब्धियों एवं पार्टी की नीतियों का बखान करते हुए लोकतंत्र सेनानी एवं महिला पदाधिकारियों तथा पंचायत प्रतिनिधियों को सम्मानित किया कार्यक्रम का संचालन आशुतोष अग्निहोत्री ने किया इस दौरान पार्टी के अमौली देवमई जहानाबाद खजुहा के ब्लाक एवं ग्राम स्तरीय पदाधिकारियों समेत बड़ी संख्या में पंचायत प्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद रहे

Harshit Shrivastav
Author: Harshit Shrivastav

Sahara jeevan newspaper

Leave a Comment

Pelli Poola Jada Accessories
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई