महोबा l
थाना अजनर क्षेत्र अन्तर्गत एक खेत में व्यक्ति का शव प्राप्त होने की सूचना पर पुलिस प्रशासन के उच्चाधिकारियो द्वारा स्थानीय पुलिस एवं फोरेंसिक टीम के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया गया है l शव को कब्जे में लेकर जांच हेतु पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही के लिए भेजा गया है।
बेलाताल निवासी मंगल चौरसिया शादी समारोहो में पत्तल उठाने का काम करता था l वह 23 मई को खिरिया कलां गया था इसके बाद घर नहीं पहुंचा था l जिसका शव एक खेत में पड़ा मिला l मृतक के शरीर में पाए गए चोट के निशान से उसकी हत्या किये जाने की आशंका जताई गयी है l पत्नी द्वारा गाँव के ही कुछ लोगो पर हत्या का लगाया जा रहा है l आरोप है कि जमीन को लेकर बेलाताल के ही एक व्यक्ति से उसका मुकदमा रहा था l अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह का कहना है कि तीन दिन से गायब एक युवक का शव खेत में पड़ा होने की सूचना प्राप्त होते ही पुलिस टीम के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया गया है l पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ अग्रिम कार्यवाही की जा रहीं है l
Author: Harshit Shrivastav
Sahara jeevan newspaper





