विकास भारती सहारा जीवन न्यूज़
रेउसा सीतापुर/
सरकार भले ही पर्यावरण संरक्षण को लेकर सजिन्दा हो, जगह जगह वृक्षारोपण की बात कह रही हो, करोड़ो रूपये पेड़ लगवाने पर खर्च करती हो तो वही धड़ल्ले से पुलिस वन विभाग की मिली भगत से फलदार/छाया दार पेड़ो को लगातार हौसला बुलंद लकडकट्टो द्वारा काटकर धरासाईं किया जा रहा।
सरकार की मंसाओ पर जिम्मेदार पानी फेरने में कोई कसर नहीं छोड़ रही वही जीता जागता उदाहरण थांना थानगांव के ग्राम गुमई निवासी कौशल सिंह,अजय सिंह,अंग्रेज सिंह तीनो लोगो ने करीब आम 50 से 60 पेड,एक जामुन का पेड़, पंपू सिंह ने भी अपने गूलर,जामुन,आम के लगभग10पेड़ उक्त सभी ने लकडकट्टे जीतू सिंह,जियाउद्दीन,ताजुद्दीन,असलम निवासी जहगीराबाद आदि लोगो ने शनिवार की रात व रविवार की सुबह फलदार,पेड़ो को काटकर लकड़ी मौके से पुलिस व वनविभाग की मिली भगत से उठा ले गए।वही कमाल अहमद रेंजर/थानांगांव थानाध्यक्ष अतुल शुक्ल आदि ने बताया22पेडो का परमिट गुमाई में जारी हुआ ,जानकारी में आ रहा कि परमिट से अधिक पेड़ कटे, जानकारी कर कार्यवाही की जाएगी।वही ठेकेदारों ने पेड़ की कुछ जड़ों को भी मौके गायब कर दिया ठेकेदारों द्वारा किए गए कृत्य से साफ जाहिर हो रहा है कहीं ना कहीं ठेकेदारों के दिल से वन विभाग व पुलिस का भाई पूरी तरह समाप्त हो चुका है तभी तो ठेकेदारों के हौसले बुलंद है यह पुलिस विभाग व वन विभाग को कड़ी चुनौती है, अब देखना यह है विभागीय अधिकारी क्या कार्रवाई करते हैं,
Author: Harshit Shrivastav
Sahara jeevan newspaper





