यूपी की सियासत में आज ट्विटर पर जबरदस्त तंज़ीला वार देखने को मिला। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए ट्वीट किया
“सपा मतलब ‘लठैतवाद’, कांग्रेस मतलब ‘छद्मवाद’ और भाजपा मतलब ‘प्रखर राष्ट्रवाद’।” इस पर जवाब देते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने लिखा “जिनको आप कह रहे हैं ‘प्रखर’, उन्हीं की वजह से आप ‘बिखर’ रहे हैं; कितनी भी कोशिश कर लें आपको नहीं मिलेगा ‘शिखर’।”
अखिलेश ने आगे सलाह दी
“करें कुछ अच्छा काम, न दें खोखले से बयान;
ख़ुद का और अपने समाज का कराएं सम्मान!”
दोनों नेताओं के ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, और यूजर्स भी जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
राजनीतिक विश्लेषक इसे 2025 के चुनावी सेमीफाइनल का डिजिटल ट्रेलर बता रहे हैं।
Author: Harshit Shrivastav
Sahara jeevan newspaper





