महोबा।
महिला थाना की कमान अब प्रभा पाण्डेय के हाथों में सौपी गयी है। उन्होंने औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर थाना परिसर में एक सादे किन्तु भावपूर्ण समारोह का आयोजन किया गया। थाना स्टाफ ने प्रभा पाण्डेय का गर्मजोशी से स्वागत किया। महिला पुलिस कर्मियों सहित समस्त स्टाफ ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाईं और मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। पूरे परिसर में उल्लास और सौहार्द्र का वातावरण देखने को मिला। कार्यभार संभालने के बाद प्रभा पाण्डेय ने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वह महिला सुरक्षा, सम्मान और त्वरित न्याय सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। साथ ही टीम भावना और पारदर्शिता के साथ काम करते हुए महिला थाना को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प दोहराया।
Author: Harshit Shrivastav
Sahara jeevan newspaper





