महोबा l
राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशो के अनुक्रम में जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डा0 विदुषी सिंह के आदेशानुसार शुक्रवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में अपर जिला जज एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तेन्द्र पाल द्वारा जिला उपकारागार का औचक निरीक्षण किया गया। बन्दियो से प्राप्त प्रार्थना पत्रों के सम्बन्ध में जेलर उपकारागार को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। जिला उपकारागार में निरूद्ध बंदियों की समस्याओं को सुना गया जिसमें निःशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराने, आदि समस्याओं की सुनवाई सुनिश्चित करते हुये जेल के बंदियों को विधिक सहायता उपलब्ध कराने हेतु निर्देश दिया तथा कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पात्र बंदियों के विधिक सहायता प्रदान किये जाने हेतु सदैव तत्पर हैं। कुछ बन्दियो के जमानत प्रार्थना पत्र उच्च न्यायालय मे प्रस्तुत करने हेतु निर्देश दिये गये। जो बन्दी अत्यन्त गरीब है तथा अपना निजी अधिवक्ता नियुक्त नहीं कर सकते उन्हे निःशुल्क लीगल एड डिफंेस काउन्सिल नियुक्त करने हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान जेलर द्वारा बताया गया कि उपकारागार मे कुल 310 बन्दी निरूद्ध है। तत्पश्चात पाकशाला तथा बैरकों का निरीक्षण किया तथा निरंतर स्वच्छता बनाये रखने हेतु निर्देशित किया गया। जेलर द्वारा बताया गया कि प्रातः काल बन्दियो को नास्ते मे चाय, गुड़, दलिया दिया गया था तथा सुबह के भोजन हेतु अरहर की दाल, रोटी एवं आलू पालक की सब्जी तैयार की गयी है। निरीक्षण के दौरान लीगल एड डिफेंस काउसिंल सिस्टम के चीफ रामऔतार सिंह डिप्टी रामनरेश नरेश यादव, व असिस्टेंट हरेन्द्र मिश्रा व योगेन्द्र सिंह, जेलर शिवमूरत सिंह सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
Author: Harshit Shrivastav
Sahara jeevan newspaper





