ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर राम वन पथ गमन पर निकाली गई भारत शौर्य तिरंगा यात्रा।

SHARE:

विधायक सुल्तानपुर एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह,मुख्य अतिथि एवं जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी सहित तमाम नेता और कार्यकर्ता तिरंगा यात्रा में रहे शामिल।

सहारा जीवन न्यूज़, सुल्तानपुर सुलतानपुर-ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर भारत शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। इसी कड़ी ने आज सुल्तानपुर विधानसभा में लोकप्रिय विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह के संयोजन में राम वन पथ गमन पर कटका बाजार ने भारत शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में महिलाओं ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। साथ ही भारतीय सेना के पराक्रम और शूरवीरों के पक्ष में नारेबाजी भी की गई। तिरंगा यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष डॉ सुशील त्रिपाठी मौजूद रहे। वहीं वरिष्ठ बीजेपी नेता श्याम बहादुर पांडेय, विजय त्रिपाठी, प्रदीप शर्मा मंडल अध्यक्ष कटका, सूर्य नारायण पांडेय मंडल अध्यक्ष धनपतगंज सहित तमाम बीजेपी नेता, आम कार्यकर्ता सहित आमजन भी शामिल रहे।

Harshit Shrivastav
Author: Harshit Shrivastav

Sahara jeevan newspaper

Leave a Comment

Pelli Poola Jada Accessories
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई