पूनम मानिकपुरी, महासमुंद छत्तीसगढ़
पिथौरा (महासमुंद) छत्तीसगढ़। कबीर पंथी सर्वसमाज की एक महत्वपूर्ण बैठक पिथौरा तहसील में संपन्न हुई, जिसमें कबीरधर्म नगरी दमाखेड़ा से पधारे वंशाचार्य उदित मुनि नाम साहेब के मार्गदर्शन में संचालित केडीपी मिशन (कबीर दृष्टि पत्रिका) के प्रचार-प्रसार हेतु छत्तीसगढ़ राज्य प्रभारी श्री डोमन दास साहेब विशेष रूप से उपस्थित रहे। श्री डोमन दास साहेब ने उपस्थित समाजजनों को संबोधित करते हुए कहा कि सद्गुरु कबीर साहेब के बताए मार्ग पर चलकर समाज में जागरूकता फैलाना ही इस मिशन का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि मिशन के तहत प्रत्येक जिले, तहसील और ग्राम स्तर पर संगठन के पदाधिकारियों की नियुक्ति कर महिला, पुरुष और युवाओं को इस अभियान से जोड़ा जाएगा।
बैठक में जिला सभापति गौतम दास मानिकपुरी, पूनम मानिकपुरी, खुर्शी दास मानिकपुरी, कमल दास मानिकपुरी, हेमलाल साहू, शीतल दास महंत, पोखन दास महंत सहित कई वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए और महासमुंद जिले में इस मिशन को सशक्त रूप से आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई।
इस अवसर पर खेम दास, सरजू दास, शंकर दास, संतोष दास, दीपक दास, सुख दास, खेमराज साहू, राकेश साहू, विमल दास सहित बड़ी संख्या में सर्व कबीर पंथी समाजजन उपस्थित रहे।
बैठक में संगठन विस्तार, सामाजिक एकता एवं मिशन की आगामी योजनाओं पर चर्चा की गई।
Author: Harshit Shrivastav
Sahara jeevan newspaper





