पिथौरा (छत्तीसगढ़) में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि को आतंकवाद विरोध दिवस के रूप में मनाया गया

SHARE:

पिथौरा, छत्तीसगढ़ – ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पिथौरा के नेतृत्व में मंगलवार को PWD रेस्ट हाउस में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की 34वीं पुण्यतिथि को आतंकवाद विरोध दिवस के रूप में श्रद्धापूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्व. राजीव गांधी के छायाचित्र पर माल्यार्पण से हुई, जिसके बाद दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर पूनम दास पनिकपुरी सहित कई कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। वक्ताओं ने राजीव गांधी के योगदान और बलिदान को याद करते हुए उनके द्वारा शुरू की गई दूरदर्शी नीतियों और आधुनिक भारत के निर्माण में निभाई गई भूमिका पर प्रकाश डाला।

इस कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ-साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि और आम नागरिकों की भी उपस्थिति रही। सभी ने आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष करने का संकल्प लिया और राजीव गांधी की विचारधारा को आत्मसात करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

रिपोर्टर:- पूनम दास मनिकपुरी

Harshit Shrivastav
Author: Harshit Shrivastav

Sahara jeevan newspaper

Leave a Comment

Pelli Poola Jada Accessories
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई