बुंदेलखंड किसान यूनियन ने लिया चुनाव में किसान प्रत्याशियों को समर्थन देने का निर्णय

SHARE:

महोबा। बुंदेलखंड किसान यूनियन ने पनवाड़ी में एक अहम बैठक आयोजित की, जो संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. पंकज तिवारी के आवास पर संपन्न हुई। बैठक में किसानों के हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान यूनियन ने आगामी जिला पंचायत चुनाव में सभी सीटों पर किसान प्रत्याशियों को पूर्ण समर्थन देने का निर्णय लिया। संगठन का मानना है कि मुख्यधारा के राजनीतिक दल किसानों के हितों की अनदेखी कर रहे हैं, जिसके चलते अब किसानों को स्वयं आगे आकर नेतृत्व करना होगा।बैठक में अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी मंथन किया गया, जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों में आबादी के पास स्थित शराब के ठेकों को दूर स्थानांतरित करने की मांग प्रमुख रही। राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. पंकज तिवारी ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में हो रही धांधली की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई और कहा कि यदि दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन एक बड़े आंदोलन की रणनीति बनाएगा। संगठन के प्रभारी बालाजी ने संगठन के वरिष्ठ नेता सीताराम नायक की जमीन पर जबरन कब्जे की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए प्रशासन से शीघ्र न्याय की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो किसान संगठन सड़कों पर उतरने को विवश होगा। बैठक में संगठन के कई प्रमुख पदाधिकारी शामिल रहे, जिनमें प्रवक्ता डॉ. पंकज तिवारी, संगठन प्रभारी बालाजी, उपाध्यक्ष सीताराम नायक, जिलाध्यक्ष देवीदीन राजपूत, ब्लॉक प्रभारी रामप्रताप, युवा अध्यक्ष संतोष तिवारी, मीडिया प्रभारी रविन्द्र राठौर सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे।

 

Harshit Shrivastav
Author: Harshit Shrivastav

Sahara jeevan newspaper

Leave a Comment

Pelli Poola Jada Accessories
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई