हीट वेव से सतर्क रहें: ADM अर्पित गुप्ता ने की सावधानी बरतने की अपील

SHARE:

अमेठी। जिले में बढ़ती भीषण गर्मी और हीट वेव को देखते हुए अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अर्पित गुप्ता ने आमजन से सतर्कता बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि लू से बचाव के लिए सभी को आवश्यक सावधानियां अपनानी चाहिए, खासकर बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और बीमार व्यक्तियों को विशेष सतर्कता की जरूरत है।

ADM गुप्ता ने बताया कि दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक घर से बाहर निकलने से बचें। यदि अत्यावश्यक हो तो हल्के रंग के सूती व ढीले कपड़े पहनें, सिर को टोपी, गमछा या छाता से ढकें और नियमित रूप से पानी पीते रहें ताकि शरीर में नमी बनी रहे।

उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि खुले में काम करने वाले श्रमिकों के लिए संबंधित विभाग पानी, छाया और आराम की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करें। साथ ही स्वास्थ्य विभाग और नगर निकायों को आदेश दिया गया है कि सार्वजनिक स्थलों पर पेयजल की व्यवस्था करें और स्वास्थ्य केंद्रों को अलर्ट मोड पर रखें ताकि लू से प्रभावित लोगों को समय रहते उपचार मिल सके।

जिला प्रशासन की इस अपील का उद्देश्य लोगों को गर्मी और लू से बचाना तथा स्वास्थ्य संबंधी जोखिमों को कम करना है।

Harshit Shrivastav
Author: Harshit Shrivastav

Sahara jeevan newspaper

Leave a Comment

Pelli Poola Jada Accessories
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई