संवाददाता – गौरव सिंह
बस्ती। पुरानी बस्ती क्षेत्र के पांडेय बाजार में मंगलवार सुबह एक जर्जर मकान में जलती हुई युवती का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, खंडहरनुमा मकान के कूड़े के ढेर में युवती जल रही थी। आसपास के लोगों को जब इसका पता चला तो तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। फिलहाल युवती की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Author: Harshit Shrivastav
Sahara jeevan newspaper





