काशी आगमन पर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह का भव्य स्वागत

SHARE:

वाराणसी, बाबतपुर — भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद अरुण सिंह आज काशी पहुंचे। उनका आगमन लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (बाबतपुर) पर हुआ, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

स्वागत कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने श्री अरुण सिंह का पुष्पगुच्छ भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया।

स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, विधायक रमाशंकर पटेल, प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के क्षेत्र संयोजक विपिन सिंह, अशोक चौरसिया, डॉ. अशोक राय, शुभम सिंह, अजय विश्वकर्मा तथा भाजपा किसान मोर्चा काशी क्षेत्र के क्षेत्र उपाध्यक्ष एवं प्रोटोकॉल प्रभारी शैलेश पांडेय सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अरुण सिंह के काशी दौरे को आगामी चुनावी तैयारियों के दृष्टिकोण से भी अहम माना जा रहा है। उनके स्वागत में कार्यकर्ताओं की उत्साही भागीदारी ने भाजपा की स्थानीय इकाई की सुदृढ़ संगठनात्मक स्थिति को प्रदर्शित किया।

Harshit Shrivastav
Author: Harshit Shrivastav

Sahara jeevan newspaper

Leave a Comment

Pelli Poola Jada Accessories
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई