जिलाधिकारी ने जनसुनवाई में सुनी जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश।

SHARE:

अमेठी। जिलाधिकारी संजय चौहान ने सोमवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान आम जनता की समस्याएं सुनीं। इस मौके पर बड़ी संख्या में नागरिक अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। डीएम ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी मामलों का निस्तारण समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से किया जाए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि हर नागरिक को न्याय मिले और उसकी समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर हो। जिलाधिकारी ने चेतावनी दी कि किसी भी स्तर पर लापरवाही या उदासीनता कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनसुनवाई के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याएं सामने आईं, जिनमें आवास, राशन, पेंशन, विद्युत, स्वास्थ्य व राजस्व से जुड़े प्रकरण प्रमुख रहे।

डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वह खुद शिकायतों की निगरानी करें और सुनिश्चित करें कि समाधान संतोषजनक हो। जनसुनवाई के दौरान जिला स्तरीय अधिकारी भी मौजूद रहे।

 

Harshit Shrivastav
Author: Harshit Shrivastav

Sahara jeevan newspaper

Leave a Comment

Pelli Poola Jada Accessories
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई