ग्रामोन्नति संस्थान द्वारा ज़िलास्तरीय ‘रीथिंक गोष्ठी’ का आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न

SHARE:

महोबा, उत्तर प्रदेश:
डब्ल्यू जी जी कार्यक्रम के अंतर्गत ग्रामोन्नति संस्थान महोबा द्वारा ज़िलास्तरीय रीथिंक गोष्ठी का आयोजन जैश पैराडाइज होटल, महोबा में किया गया। कार्यक्रम में चयनित 15 पंचायतों से पचास से अधिक प्रतिभागियों ने सक्रिय सहभागिता की।

इस अवसर पर विभिन्न सरकारी विभागों, सखी वन स्टॉप सेंटर, चाइल्डलाइन, जिला न्यायालय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। महिलाओं व किशोरियों की भागीदारी पर ज़ोरसंस्थान की प्रबंध निदेशक श्रीमती कल्पना खरे ने अपने संबोधन में कहा,

“ग्रामोन्नति संस्थान का उद्देश्य महिलाओं और किशोरियों को शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक समानता तथा पंचायतों में राजनीतिक भागीदारी जैसे क्षेत्रों में अवसर और जागरूकता प्रदान करना है। हमारा संकल्प है कि वे आत्मनिर्भर बनें और समाज में नेतृत्वकारी भूमिका निभाएं।”

कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक और प्रेजेंटेशन के माध्यम से संस्थान की गतिविधियों, मिशन और विज़न को प्रभावी रूप में प्रस्तुत किया गया। विशेषज्ञों ने दी अहम जानकारियाँ

वन स्टॉप सेंटर मैनेजर क्षमा ने महिलाओं और किशोरियों के लिए केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी।

जिला न्यायालय से अधिवक्ता संदीप पांडे ने महिला सुरक्षा कानूनों, महिला अपराधों की रोकथाम और कानूनी सहायता के विषय में जानकारी साझा की।

चाइल्डलाइन 1098 से प्रियंका ने बच्चों के लिए 24×7 आपातकालीन सहायता सेवा की जानकारी दी और इसके उपयोग की आवश्यकता को रेखांकित किया।

प्रतिभागियों का उत्साहपूर्ण योगदान

कार्यक्रम में शामिल हुईं विभिन्न गांवों की किशोरियों और महिलाओं ने अपने अनुभव साझा किए और संस्थान द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों की सराहना करते हुए संस्था की निदेशक कल्पना खरे का धन्यवाद ज्ञापित किया। उपस्थित गणमान्य एवं कार्यकर्ता

इस अवसर पर संस्थान के कार्यकर्ता श्री सुंदरम सक्सेना, श्रीमती उषा अग्रवाल, श्री ममलेश विश्वकर्मा, श्री चौरसिया, श्री नीरज सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

—रिपोर्टर: अभिनय सिंह चंदेल

Harshit Shrivastav
Author: Harshit Shrivastav

Sahara jeevan newspaper

Leave a Comment

Pelli Poola Jada Accessories
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई