टीबी उन्मूलन में जुटे कर्मियों की उपेक्षा! सरकार से मानदेय व भत्तों की बढ़ोतरी की गुहार

SHARE:

रिपोर्ट: राकेश द्विवेदी

दिनांक: 19 मई 2025 लखनऊ।उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय क्षयरोग (टीबी) उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत कार्यरत संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने सरकार से मानदेय में बढ़ोतरी और टीए, डीए समेत अन्य भत्तों की मांग की है। इन कर्मचारियों ने कोविड-19 से लेकर टीबी खोज अभियानों में अहम भूमिका निभाई, लेकिन अब उन्हें सरकार की उपेक्षा झेलनी पड़ रही है। राष्ट्रीय क्षयरोग उन्मूलन कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष करुणा शंकर मिश्रा ने मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री (स्वास्थ्य मंत्री) को पत्र लिखकर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि—

> “कर्मचारी बेहद कम मानदेय पर काम कर रहे हैं। संक्रमण जैसे जोखिमपूर्ण माहौल में कार्य करने के बावजूद उन्हें संक्रमण भत्ता, इंसेंटिव, टीए, डीए जैसे लाभ नहीं मिल रहे। हाल ही में कुछ संवर्गों को वेतनवृद्धि मिली है, लेकिन अधिकांश टीबी कर्मचारियों को इससे वंचित रखा गया है।”

उन्होंने मांग की कि सरकार शीघ्र हस्तक्षेप कर कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाए और भत्तों की सुविधा लागू करे। साथ ही संबंधित अधिकारियों को उचित निर्देश दिए जाएं ताकि इस महत्वपूर्ण जनसेवा कार्य में लगे कर्मचारियों की आर्थिक व सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

—#TBFreeIndia #TBElimination #HealthWorkersRights #KarunaShankarMishra #UttarPradeshHealth #TBKarmchari #TBNews #RakeshDwivediReport

Harshit Shrivastav
Author: Harshit Shrivastav

Sahara jeevan newspaper

Leave a Comment

Pelli Poola Jada Accessories
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई