सेना के शौर्य को समर्पित भारत शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली गई

SHARE:

बल्दीराय/सुल्तानपुर। इसौली विधानसभा क्षेत्र के बल्दीराय तहसील मुख्यालय पर सोमवार को सेना के पराक्रम और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के उपलक्ष्य में भारत शौर्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा का नेतृत्व जिला पंचायत अध्यक्षा ऊषा सिंह ने किया।

तिरंगा यात्रा का शुभारंभ प्राचीन राम जानकी मंदिर, बल्दीराय से हुआ। यात्रा से पूर्व पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। यात्रा श्री शंकराचार्य इंटर कॉलेज पर समापन तक पूरे जोश और देशभक्ति के रंग में सराबोर रही। यात्रा के दौरान “भारत माता की जय”, “भारतीय सेना जिंदाबाद”, “पाकिस्तान मुर्दाबाद” जैसे नारों से वातावरण गूंज उठा।

समापन अवसर पर ब्लॉक प्रमुख शिव कुमार सिंह ने कहा, “भारत की सेना ने इतिहास रचते हुए न्यूक्लियर देश की सीमा में घुसकर आतंकियों को ढेर किया है। अब भारत पर आतंकी हमला सीधे युद्ध माना जाएगा।” भाजपा नेता विकास शुक्ला ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को पाकिस्तान सदियों तक याद रखेगा। जिला पंचायत अध्यक्षा ऊषा सिंह ने इसे पहलगाम हमले का करारा जवाब बताया और सेना की वीरता को सलाम किया।इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष विशाल जायसवाल, जिला पंचायत सदस्य बद्रीनाथ यादव, राजधर शुक्ला, घनश्याम तिवारी, अमर बहादुर विश्वकर्मा, राजमणि मिश्र, मुकेश अग्रहरि, नरेन्द्र अग्रहरि, फैयाज अहमद, इमरान, अभिषेक अग्रहरि, अमर बहादुर, मेराज अहमद सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।

रिपोर्ट – इम्तियाज़ ख़ान

Harshit Shrivastav
Author: Harshit Shrivastav

Sahara jeevan newspaper

Leave a Comment

Pelli Poola Jada Accessories
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई