उत्तर प्रदेश पत्रकार यूनियन के राज्य सम्मेलन में लखीमपुर के पत्रकारों का सम्मान

SHARE:

– रिपोर्टर : असलम आलम

बिसवां, सीतापुर। उत्तर प्रदेश पत्रकार यूनियन (पंजीकृत) की जिला इकाई के बैनर तले आयोजित राज्य स्तरीय शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह में लखीमपुर खीरी के चार पत्रकारों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन बिसवां कस्बे के स्वर्गीय हरगोविंद वर्मा केन यूनियन हाल में किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सरकार के कारागार मंत्री सुरेश राही मौजूद रहे।

कार्यक्रम के आयोजक सिराज अहमद और यूनियन पदाधिकारियों की मौजूदगी में लखीमपुर खीरी के पत्रकार शाहनवाज गौरी, राजीव मिश्रा, दिलीप कुमार त्रिपाठी और श्याम कुमार तिवारी को माल्यार्पण कर स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि सुरेश राही ने अपने संबोधन में कहा, “पत्रकार वह योद्धा है जो समाज, गांव, मोहल्ले और देश-दुनिया की सच्चाई को सामने लाने का कार्य करता है। वह अपने परिवार से दूर रहकर कड़ी मेहनत करता है। सुबह अखबार में जो एक-एक शब्द हम पढ़ते हैं, वही हमारे दिन की दिशा तय करता है। पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और सरकार हमेशा पत्रकारों के साथ रही है और आगे भी रहेगी।”

कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक निर्मल भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि पत्रकारों ने हमेशा समाज के अहम मुद्दों को बेबाकी से उठाया है। इस अवसर पर यूनियन से जुड़े अन्य पत्रकारों ने भी अपनी समस्याओं व सुझावों को साझा किया। समारोह के दौरान यूनियन के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण किया और पत्रकारों को माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। अंत में आयोजक सिराज अहमद और वहाजुद्दीन गौरी ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया और जलपान की व्यवस्था कराई।

Harshit Shrivastav
Author: Harshit Shrivastav

Sahara jeevan newspaper

Leave a Comment

Pelli Poola Jada Accessories
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई