SHARE:

असलम आलम, रिपोर्टर

खीरी टाउन (खीरी): नगर पंचायत खीरी द्वारा हाउस टैक्स में की गई 10 से 20 गुना तक की बढ़ोतरी के विरोध में खीरी विकास समिति ने आज से हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की। समिति के अध्यक्ष आमिर रज़ा पम्मी ने बताया कि यह अभियान कस्बे के प्रत्येक वार्ड में चलाया जाएगा और लोगों से संपर्क कर हस्ताक्षर लिए जाएंगे।

 

उन्होंने बताया कि इन हस्ताक्षरों के साथ एक ज्ञापन जिला प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा जाएगा, जिसमें टैक्स वृद्धि को वापस लेने की मांग की जाएगी। आमिर रज़ा ने कहा कि यह संघर्ष तब तक जारी रहेगा जब तक बढ़ाया गया टैक्स पूरी तरह वापस नहीं लिया जाता।

 

अभियान को समर्थन देने वालों में सभासद ज़हरुल हसन अंसारी, मकसूद अली, सुरेश सिंह, बुखारी टोला से शकील खान, पट्टी रामदास से सईद अंसारी, मोहल्ला तबेला से हफीज़ अंसारी, मोहल्ला श्यामलाल पूर्वा से कुंदन सिंह और हनिया टोला से जीतू सहित कई अन्य जनप्रतिनिधि भी शामिल रहे।

Harshit Shrivastav
Author: Harshit Shrivastav

Sahara jeevan newspaper

Leave a Comment

Pelli Poola Jada Accessories
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई