भक्तो ने गुरु मां का मनाया सन्यास दिवस व आनंद उत्सव* 

SHARE:

 

सहारा जीवन न्यूज़ ब्यूरो

कानपुर। ऋषि चैतन्य विजन, कानपुर द्वारा करतार गेस्ट हाउस,

कानपुर में परम पूज्या आनन्दमूर्ति

गुरु माँ के अवतरण दिवस, व संन्यास

दिवस एवं रामनवमी के उपलक्ष्य में सन्यास दिवस एवं आनन्द

उत्सव का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ अयोध्या से पधारे हुए भजन मण्डली ने श्रीराम

प्रभु से सम्बन्धित अनेक भजन प्रस्तुत किये जिसमें प्रमुख रूप से

सीताराम सीताराम सीताराम कहिए

। जाहे विधि राखे राम ताहे विधि रहिए । विशेष आकर्षण का केन्द्र

था, तत्पश्चात् समिति के अध्यक्ष ऋषि अरोड़ा ने कार्यक्रम में प्रथम चार पधारे हुए सभी नवीन साधकों को गुरू माँ द्वारा स्थापित ऋषि चैतन्य विजन के सम्बन्ध में

जानकारी दी एवं कानपुर में संचालित आनन्दमूर्ति गुरू माँ के शक्ति उान केन्द्र के सम्बन्ध में

विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम की समाप्ति पर लंगर प्रसाद के वितरण से

हुआ।

उपरोक्त कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ऋषि चैतन्य विजन

कानपुर के पदाधिकारियों नेअपना अपना उल्लेखनीय योगदान

दिया उनमें से सर्वश्री उमेश भसीन, रघुनाथ सिंह, अंकुश भसीन, रवेन्द्र सिंह चौहान, पारस

भाटिया, हर्षित चावला, अविजित दुबे, अंजू भटेजा एवं अन्य

साधकगण उपस्थित रहे।

*हिन्दी दैनिक सहारा जीवन न्यूज़ से ब्यूरो चीफ राजेश निगम की रिपोर्ट*

Rajesh Nigam
Author: Rajesh Nigam

Leave a Comment

Pelli Poola Jada Accessories
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई