विनय सिंह 
जगदीशपुर अमेठी।तीन दिनों पूर्व हुए गोलीकांड मे फरार तीन अभियुक्तों को पुलिस ने धर दबोचा जिनके कब्जे से अवैध तमंचा व कारतूस बरामद किया गया जिन्हे आवश्यक कार्रवाई के उपरांत जेल भेजा गया। थानाक्षेत्र के अंतर्गत स्थित इटरौर गांव मे तीन दिनो पूर्व कहासुनी के दौरान कुछ लोगों ने इरफान पर फायर झोंक दिया था जिन्हे ईलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगदीशपुर मे भर्ती कराने पर चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया था जहां फिलहाल वह जेरे ईलाज हैं अभियुक्तो की तलाश मे भटकती पुलिस को सफलता उस वक्त मिली जब सिधियावा मोड के समीप मुखबिर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार पर सवार अभियुक्त मुजीब अहमद, दिलदार अहमद, कामरान को पुलिस ने धर दबोचा तलाशी के दौरान अभियुक्तों के कब्जे अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस पिस्टल बरामद किया तथा वाहन को भी कब्जे मे ले लिया ।पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने बरामद पिस्टल से घटना को अंजाम देने की बात कुबूल किया। इस संबंध मे प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि अभियुक्त मुजीब अहमद के खिलाफ एसटीएससी समेत कई अपराधिक मामले दर्ज हैं गिरफ्तार किए गए सभी अभियुक्तों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया ।





