शिव प्रकाश श्रीवास्तव सहारा जीवन न्यूज 
सदर विधायक कि पहल कि आम जनमानस मे खुशी
उन्नाव l बताते चले कि सदर विधायक पकज गुप्ता ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि बांके बिहारी व बाला जी कि कृपा से हमारे विधानसभा क्षेत्र कि हमारी 4 बेटियों जिनके सर पर माता पिता का साया नही है उनका कन्यादान का कार्यक्रम और शुभ विवाह 13 अप्रैल को रामलीला मैदान मे किया जायेगा। जिसमे उन्होने बताया कि 12 अप्रैल को बालाजी महाराज का भव्य रात्री जागरण होगा।आयोजित कार्यक्रम मे 11 को दो बजे से मेहंदी व हल्दी का कार्यक्रम होगा और 12 अप्रैल को प्रातः 11बजे बडे हनुमान मंदिर मोती नगर से शोभा यात्रा निकाली जायेगी ।जो रामलीला मैदान मे समाप्त होगी उसके बाद 2 बजे से 4 बजे तक मात्रपूजन और शाम 4बजे सुंदरकांड पाठ होगा फिर रात्री 9 बजे से भव्य जागरण होगा। 13 अप्रैल को वरपक्ष आगमन डी0 एस0एन0 कालेज मे होगा । जहा बरातियो के ठहराव स्वागत के उपरांत बग्घी, ठोल नगाड़ा ,आतिशबाजी से बरात 12 बजे रमलीला मैदान के लिए प्रस्थान करेगी जहा बरात का स्वागत अगवानी द्वारचार के उपरांत 151 आचार्यों के सानिध्य मे समस्त कन्यादान वैवाहिक कार्यक्रमो को सम्पन्न कराया जाएगा साथ ही 13 अप्रैल को कन्या भोज व भण्डारा प्रसाद वितरण भी होगा । वही जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी ने कहा कि ये पहल बहुत ही सराहनीय कदम है इससे गरीब बेसहारा परिवार कि निर्धन कन्या और गरीब लोगो को बल मिलेगा । अब किसी के आगे हाथ जोड़ना कि आवश्यकता नही होगी ये एक पहल जो विधायक जी द्वारा कि जा रहीं ये अनवरत अब जारी रहेगी । जिसमे भाग लेने वाले परिवार मे सपना अंजली, पल्लवी,सुलेखा जिनके सर से पिता का साया उठ चुका है इन सभी कन्याओ का कन्यादान कर एक पिता का धर्म निभाना बहुत ही भाग्यशाली होगा l





