श्री दीनबन्धु चिकित्सालय में आयोजित हुआ नेत्र शिविर 

SHARE:

सहारा जीवन न्यूज

नर सेवा ही नारायण सेवा – डॉ कमल नयन दास शास्त्री

अयोध्या धाम । श्रीमणिरामदास छावनी सेवा ट्रस्ट एवम गोकुल भवन और कल्याणं करोति लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में श्री दीनबन्धु चिकित्सालय परिसर में नव संवत्सर,चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन पर निः शुल्क नेत्र आपरेशन,परीक्षण शिविर का समापन समारोह संपन्न हुआ। इस मौके पर मुख्य अतिथि पूज्य परम हंस संत नृत्य गोपाल दास के उत्तराधिकारी पूज्य संत कमल नयन दास शास्त्री ने कहा कि नर में ही सेवा को अवसर मान नारायण का दर्शन करिए। यह बड़े सौभाग्य से मिलता है। कार्यकम के विशिष्ट अतिथि परम हंस संत राम मंगल दास गोकुल भवन के प्रमुख संत परशु राम दास ने अपने पूज्य गुरुजी राम मंगल दास जी के कई संस्मरण सुनाए जो अति संयोक्तियों से भरे थे। प्रख्यात चिकित्सक और सहयोगी परम हंस राम मंगल दास के कृपा पात्र शिष्य डॉ आर एस पाण्डेय जी ने पूज्य महाराज श्री राम मंगल दास जी के व्यक्तित्व और कृतितत्त्व पर प्रकाश डाला। समापन समारोह का शुभारम्भ कल्याणम करोति के संस्थापक सदस्य उमा दत्त मिश्रा ने सभी अथितिगण और नेत्र रोगियों का स्वागत किया। निःशुल्क नेत्र चिकित्सा सेवा शिविर में दूर दूर से आये 258 नेत्र रोगियों का परीक्षण तथा 117नेत्र रोगियों का निशुल्क ऑपरेशन सम्पन्न कर मोतियाबिंद से मुक्त किया गया। समारोह का संचालन कल्याणम करोति के सदस्य संजय शुक्ला ने किया। कल्याणम करोति संस्था के महामंत्री राष्ट्र गौरव शर्मा औऱ उदय भान पाठक ने माला पहना कर सभी नेत्र रोगियों और अथितियों का स्वागत किया।श्री दीनबन्धु नेत्र चिकित्सालय के प्रबन्धक देव नारायण मिश्र ने चिकित्सालय की स्थापना से लेकर अब तक की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत किया। नोएडा से पधारे मनीष प्रताप सिंह, मेघना सिंह औऱ लखनऊ से कविता सिंह ने भी नेत्र रोगियों से मिले। समारोह में, डॉ वाई पी तिवारी, डॉ पारिजात, डॉ आकाश, डॉ निधि सिंह ,लक्ष्मण तिवारी, हनुमान मिश्र, वीरेंद्र यादव, अनुराग, शिवम् व अन्य कर्मचारी एवं नेत्र रोगियों के साथ उनके तीमारदार भारी संख्या में मौजूद रहे।

Sahara Jeevan
Author: Sahara Jeevan

Leave a Comment

Pelli Poola Jada Accessories
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई