वीरेन्द्र सिंह 
तिलोई-अमेठी।शैक्षिक सत्र के अन्तिम कार्य दिवस पर, धीरेन्द्र प्रताप सिंह,प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष,उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने अपने संगठन के पदाधिकारियों के साथ,उच्च प्राथमिक विद्यालय सेमरौता (द्वितीय)पहुंचकर सुयोग्य एवं कर्मठ प्रधाना ध्यापक गोपाल शंकर मिश्र से स्नेहिल मुलाकात करके पुष्प गुच्छ,माला,एवं अंग वस्त्र भेंटकर स्वागत व अभिनन्दन किया।गोपाल शंकर मिश्र का जन्म 6 जून 1962 को सेमरौता में हुआ था।11 दिसम्बर 1986 को प्रथम नियुक्ति प्राथमिक विद्यालय रतवलिया, सिंहपुर-रायबरेली में हुई थी।31 मार्च 2025 को उच्च प्राथमिक विद्यालय सेमरौता (द्वितीय)से सेवानिवृत्त होंगे।जिलाध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया गोपाल शंकर मिश्र जी,विकलांग रहते हुए भी सभी शैक्षणिक गतिविधियों में नियमित प्रतिभाग करते थे बहुत ही उत्साही,ईमानदार एवं कर्तव्यनिष्ठ शिक्षक थे।सभी पदाधिकारियों ने गोपाल शंकर मिश्र के सुख ,समृद्धि, स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की मंगलमय कामना किया ।वे हम सबके प्रेरणास्रोत थे।इस अवसर पर शिव पूजन मिश्र-संरक्षक,सुनील सिंह-अध्यक्ष,डा०अवधेश शर्मा-संयुक्त मंत्री,अतुल श्रीवास्तव-मंत्री,यतीन्द्र मोहन वैश्य-कोषाध्यक्ष,अजय तिवारी,बृजेश शुक्ला,सौरभ मिश्रा,एवं गायत्री गुप्ता उपस्थित रहे।





