शराब ठेके के खिलाफ महिलाओं ने किया प्रदर्शन, बसखारी पुलिस ने समझाकर कराया शांत

SHARE:

रत्नेश उपाध्याय
अम्बेडकरनगर । अंबेडकरनगर के बसखारी थाना अंतर्गत बेलापरसा में सुबह सैकड़ों महिलाओं ने शराब ठेका खोलने का विरोध किया। महिलाएं मार्ग पर के पास ठंडी बीयर की दुकान के विरुद्ध प्रदर्शन कर रही थी। आक्रोशित महिलाओं ने मार्ग को जाम कर दिया। इससे वाहनों की आवागमन पूरी तरह रुक गई।
तत्काल पहुंची बसखारी पुलिस ने महिलाओं को समझा बुझाकर मामले को शांत कराया। महिलाओं का कहना था कि बाजार के मध्य में शराब का ठेका खुलने से महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा खतरे में पड़ जाएगी। बच्चे व बच्चियां पूर्ण रूप से चिंतित हैं। उन लोगों का कहना है कि घर के सामने शराब बिकने से बच्चों के ऊपर बुरे संगत का प्रभाव पड़ेगा।प्रदर्शनकारी महिलाओं ने आरोप लगाया कि ठेके पर शराबियों की भीड़ से क्षेत्र में अशांति फैलेगी। साथ ही असामाजिक गतिविधियां भी बढ़ेंगी।मौके पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं को समझाया। इसके बाद महिलाएं सड़क से हट गईं और जाम खुल गया। हालांकि, महिलाओं ने चेतावनी दी है कि अगर ठेका नहीं हटाया गया तो वे धरना प्रदर्शन करेंगी।

Sahara Jeevan
Author: Sahara Jeevan

Leave a Comment

Pelli Poola Jada Accessories
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई