501 कुंडीय महायज्ञ का शुभारम्भ 23 मार्च को

SHARE:

कानपुर नगर। भारतीय नव वर्ष के उपलक्ष में वेद प्रचार फाउंडेशन एवं आर्य युवा दल द्वारा आयोजित 501 कुण्डीय महायज्ञ का आयोजन 23 मार्च शहीद दिवस को मोतीझील पार्क, कानपुर में प्रातः 11:30 प्रारम्भ होगा। इस महायज्ञ में 501 कुण्डों में आमंत्रित यज्ञमान अपनी श्रद्धा पूर्ण आहुतियां देकर भारतीय नव वर्ष, पर्यावरण शुद्धि, वीर अमर बलिदानी क्रांतिकारियों को श्रद्धांजलि एवं बलिदानियों के प्रेरणा स्रोत महर्षि दयानंद जी की 200वीं जन्म जयंती मनाएंगे।इस कार्यक्रम में यज्ञ संचालन आचार्या सूर्या देवी एवं मुख्य वक्ता आचार्य अग्निव्रत नैषि्ठक रहेंगे।इस महा आयोजन का शुभारंभ आर्य अमित योगी की टीम (आदियोगी योगासन स्पोर्ट क्लब) दीप योग से करेगी एवं कई सारे सांस्कृतिक कार्यक्रम मंच से संचालित होंगे।वेद प्रचार फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री विनोद कुमार आर्य जी ने यह जानकारी देते हुए महा आयोजन का उद्देश्य भारतीय समाज के सभी वर्गों से एक मंच पर यज्ञ कुण्ड में आहुतियां दिलवाकर एकता का संदेश देना बताया।हिन्दी दैनिक सहारा जीवन न्यूज़ से ब्यूरो चीफ राजेश निगम की रिपोर्ट

Rajesh Nigam
Author: Rajesh Nigam

Leave a Comment

Pelli Poola Jada Accessories
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई