सुनील कुमार उपाध्याय
भदोही। ब्लॉक संसाधन ज्ञानपुर के सभागार में विद्यालय प्रबंध समिति का प्रशिक्षण दिया गया। विदित है कि परिषदीय विद्यालयों को सुचार रूप से संचालित करने के लिए विद्यालय प्रबंध समिति का गठन किया जाता है जिसके क्रम में राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर सत्य प्रकाश मिश्रा व राजपति मौर्य द्वारा ब्लॉक स्तरीय ट्रेनर को प्रशिक्षण दिया गया जिसकी मॉनिटरिंग डीसी सामुदायिक नवीन कुमार मिश्र ने की। मास्टर ट्रेनर द्वारा बताया गया कि विद्यालयों के सूचारूप से संचालित करने के लिए 15 सदस्य विद्यालय प्रबंध समिति का का गठन किया जाता है जिसमें 50% महिलाएं, चार नामित सदस्य जिसमें सचिव रूप में विद्यालय का प्रधानाध्यापक, एएनएम, लेखपाल और ग्राम पंचायत का एक सदस्य और शेष पद में से अभिभावकों से चुना जाता है। विद्यालय में प्रत्येक माह के प्रथम बुधवार को विद्यालय प्रबंध समिति का बैठक किया जाता है जिसमें महीने भर में विद्यालयों को सुचारू से संचालित करने हेतु की जाने वाली गतिविधियों जैसे जैसे बच्चों का नामांकन,ठहराव कंपोजिट ग्रांट का उपभोग,शैक्षिक गुणवत्ता, विभिन्न सरकारी योजनाएं आदि का समस्या और समाधान निकाल कर कार्य किया जाता है। प्रशिक्षण प्राप्त संदर्भ दाता अपने अपने बीआरसी पर विकास खंड भर के प्रत्येक विद्यालय के प्रधानाध्यापक एसएमसी अध्यक्ष को प्रशिक्षण देंगे प्रशिक्षण के अन्य विषय वस्तु में बालिका शिक्षा सामुदायिक सहभागिता बाल अधिकार जैसे बिंदुओं पर चर्चा की गई।





