सहारा जीवन न्यूज 
अमेठी। नगर स्थित संगीता सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव कार्यक्रम नन्हे मुन्ने बच्चों के मन मोहक प्रस्तुति से उपस्थित अभिभावकों एवं गणमान्य जनों का मन मोह लिया। कार्यक्रम की शुरुआत क्षेत्र के प्रमुख समाजसेवी रंजीत सिंह उर्फ झब्बर सिंह ,अशोक सिंह, अरविंद सिंह कल्लू के द्वारा सरस्वती माता के चित्र पर माल्यार्पण के साथ शुरू हुआ। बच्चों ने गणेश वंदना कार्यक्रम के द्वारा अपने ईष्ट को याद किया वहीं नर्सरी के बच्चों द्वारा लूंगी डांस लोगो को काफी पसंद आया। इस मौके पर समाजसेवी बाबू रणजीत सिंह ने कहा कि किसी भी समाज की उन्नति के लिए शिक्षा का अपना विशेष योगदान है। आज के यही नन्हे मुन्ने बच्चे कल अपना योगदान समझ में देंगे। अरविंद सिंह कल्लू ने कहा कि आज विद्यालय का 11हवा वार्षिकोत्सव है निश्चित ही विद्यालय परिवार इस अहम कड़ी को आगे ले जाने में कामयाब होगा। वहीं अशोक सिंह ने कहा कि शिक्षा का जो पेड़ लगाया गया आज वह फलीभूत हो रहा है, समाज को नई दिशा देने का कार्य कर रहा है। विद्यालय प्रधानाचार्य उदयभान सिंह ने लोगो का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन कमलेश सिंह ने किया। इस मौके पर डा विनोद सिंह, सुरेश सिंह, प्रवीण श्रीवास्तव अमर सिंह राठौर, दिनेश सिंह,गोविंद श्रीवास्तव, रविन्द्र सिंह, सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम को सजाने एवं सवारने में विद्यालय की योग्य शिक्षिकाओं का अहम योगदान रहा।





