अशोक कुमार मिश्र सहारा जीवन न्यूज 
बैठक से नदारद अधिकारियों के खिलाफ पारित हुआ निंदा प्रस्ताव
अंतु प्रतापगढ़। वित्तीय वर्ष 2025-26 में साढे़ तीन करोड रुपये के बजट से क्षेत्र पंचायत संडवा चंद्रिका के ग्राम सभाओ का विकास होगा।विकासखंड के सभागार पर आयोजित बीडीसी की बैठक में इस करोड़ों के प्रस्ताव पर सदन की मुहर लगी। बैठक में पूर्व में ही एजेंडा जारी होने के बाद भी कई विभागों के अधिकारियों के बैठक में मौजूद न होने पर उनके खिलाफ सदन में निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। ब्लाकप्रमुख तारा देवी की अध्यक्षता में हुई बैठक में खंड विकास अधिकारी रामश्री ने पुरानी कार्यवाही की रूपरेखा प्रस्तुत किया। जिसमें पिछले वित्तीय वर्ष में लगभग पांच करोड़ रुपये के बजट से ग्राम पंचायतों में इंटरलाकिंग, नाली, खड़ंजा व अन्य विकास कार्य कराए गए थे। जिस पर सदन ने सर्वमत से अपनी मुहर लगाई। इसके बाद बीडीओ ने शासन द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दी। प्रधानमंत्री आवास को लेकर चल रहे सर्वे कार्य को 31 मार्च तक पूरा करने के साथ किसी भी पात्र को आवास योजना से वंचित न बात कही। सदन के सदस्यों से प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्यों की सूची उपलब्ध कराने को कहा। इस दौरान बैठक में मौजूद सदर विधायक राजेंद्र मौर्य ने शासन द्वारा पंचायतों के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में सदन को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पंचायतें समृद्धि होगी, तो देश विकसित होगा। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचे इसके लिए काम करना है ,विश्वनाथगंज विधायक जीतलाल पटेल ने बैठक से गैरहाजिर आधा दर्जन विभाग के अधिकारियों के खिलाफ डीएम के माध्यम से शासन में निंदा प्रस्ताव भेजे जाने की बात सदन में कही। जिसका उपस्थित सदस्यों ने ध्वनिमत से समर्थन किया। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में क्षेत्र पंचायत व ग्राम पंचायत की महत्वपूर्ण भूमिका है। स्वास्थ्य एवं अनुश्रवण समिति के अध्यक्ष प्रमुख प्रतिनिधि देशराज सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए सदन के सभी सदस्यों को समान तरीके से विकास कार्यों में सहभागिता दिलाए जाने का विश्वास दिलाया। अध्यक्षता कर रही प्रमुख तारा देवी ने सभी के प्रति अपना आभार जताया। संचालन बीडीसी लवकुश सिंह ने किया। बैठक में रजवंत सिंह ने विधायक द्वय से अधूरे पुल व रोड के निर्माण की मांग रखी। इस मौके पर प्रधान स्वामी सिंह, वंशराज सिंह, अभय सिंह पिंटू,अनीता बसंत सिंह, शिव कुमार सिंह, अशोक सिंह, सरदार सिंह, लाल अवधेद्र प्रताप सिंह, दीपक सिंह प्रधान , सुभाष पांडेय, मालिक सिंह, रजवंत सिंह, शिवकुमार सिंह,एडीओ पंचायत सुनील मौर्य, संजय पांडेय सेक्रेटरी, संजय रावत,संजय पांडे, ग्राम विकास अधिकारी व अन्य ब्लाक ,पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे।





